पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंधारिया आवसीय विद्यालय से बच्चों के भागने से नाराज ग्रामीणों ने किया हंगामा

अंधारिया आवसीय विद्यालय से बच्चों के भागने से नाराज ग्रामीणों ने किया हंगामा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाकुलिया प्रखंड के अंधारिया गांव में कल्याण विभाग द्वारा संचालित अनुसूचित जाति-जनजाति बालक आवासीय विद्यालय में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने जमकर कर हंगामा किया। शनिवार को विद्यालय के दो बच्चे भाग गए थे। कोकपाड़ा रेलवे स्टेशन पर सुबह में ट्रेन पर चढ़ने के दौरान जख्मी होने से बाल-बाल बच गए। दोनों बच्चे स्कूल से अपना बैग लेकर मुड़ाठाकरा स्थित घर के लिए भाग निकले थे। कोकपाड़ा स्टेशन पर ट्रेन पर एक विद्यार्थी गाड़ी रुकते ही चढ़ गया। जबकि दूसरे बच्चे को चढ़ने में लेट हो गया, ट्रेन चल दी। जब लोगों ने हल्ला मचाया तो गार्ड द्वारा ट्रेन को रुकवाया गया। उसके बाद ट्रेन पर वह चढ़ सका। इस घटना को जब ग्रामीण जाने तो वह अंधारिया स्कूल पहुंच विरोध जताया। बच्चों ने बताया कि रात में शिक्षक नहीं रहते हैं। बच्चों ने खानपान में काफी लापरवाही बरतने की बात कही। वहीं जिस हॉस्टल में विद्यार्थी रहते हैं, वहां पंखा भी नहीं चलता है। ग्रामीणों ने जिप सदस्य जगन्नाथ महतो को भी घटना की जानकारी देकर बुलाया। जिला परिषद सदस्य ने शिक्षकों को स्कूल की व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में कुल 66 विद्यार्थी हैं। भागने वाले विद्यार्थियों में कृष्णा सबर तथा रोहित सबर शामिल थे। विद्यालय में 3 शिक्षक अश्विनी पाल, सुभाष पाल तथा खगेन महतो नियुक्त हैं।

आवासीय स्कूल के बाहर खड़े विद्यार्थी।

खाना खुद बनाकर खाते हैं अंधारिया स्कूल के बच्चे

धालभूमगढ़ |चाकुलिया प्रखंड स्थित अनुसूचित जाति जनजाति आवासीय बालक प्राथमिक विद्यालय अंधारिया के विद्यार्थी स्कूल में कई कमियों का दंश झेल रहे हैं। स्कूल में रसोइया के रहते भी छोटे-छोटे बच्चों से मुर्गा कटवाया जाता है। बच्चे मुर्गा काटकर पीस तैयार कर खाना बनाते हैं। इस आवासीय विद्यालय में कुल 69 विद्यार्थी नामांकित है। विद्यालय के ठीक सामने विद्यालय का ही पुराना जर्जर एक भवन है। वहां दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। विद्यालय के सामने यह जर्जर भवन से प्लास्टर टूट-टूट कर गिर रहा है। बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। विद्यालय में 1 से लेकर कक्षा 6 तक पढ़ाई होती है। विद्यालय पूरी तरह आवासीय है। विद्यालय में कक्षा एक में 15 विद्यार्थी, कक्षा दो में 14, विद्यार्थी कक्षा तीन में 10, विद्यार्थी कक्षा चार में 12 विद्यार्थी, कक्षा 5 में 9 विद्यार्थी तथा कक्षा 6 में 9 विद्यार्थी रह कर पढ़ाई करते हैं। हॉस्टल में विद्यार्थियों के लिए 14 कमरे हैं। जिसमें चार में ही पंखे लगे हैं। अन्य 10 कमरों में पंखा नहीं है। विद्यार्थी गर्मी में रहते हैं। रविवार को हॉस्टल के विद्यार्थी द्वारा मुर्गा काटते देखा गया। इस दौरान शिक्षक सुभाष पाल तथा खगेन महतो उपस्थित थे। कुक के बारे में पूछे जाने पर बताया गया कि तबीयत खराब होने के कारण 2 सप्ताह से छुट्टी पर है। एक सहायक कुक कांचन महतो उपस्थित हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अश्विनी पाल अनुपस्थित थे। दूरभाष पर उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि तबीयत खराब होने के कारण दवा लेने के लिए अस्पताल आए हैं।

14 में 10 कमरे में नहीं हैं पंखे, गर्मी में बेहाल रहते हैं बच्चे

खबरें और भी हैं...