सर्वसम्मति से राज बनाए गए अध्यक्ष
अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ मुसाबनी प्रखंड कमेटी का सांगठनिक चुनाव बुधवार को जीसीजेडी उच्च विद्यालय सभागार में हुआ। इस दौरान अभिनंदन समारोह सह शिक्षक सम्मेलन में काफी संख्या में शिक्षकों ने भाग लिया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सलाहकार समिति के सदस्य सुनील कुमार, जिला अध्यक्ष श्याम नंदन सिंह, जिला महासचिव शिव शंकर पोलाय व जिला संगठन मंत्री सुनील कुमार यादव उपस्थित थे। चुनाव पदाधिकारी के रूप में गोपीनाथ हांसदा, चुनाव पर्यवेक्षक सरोज लेंका, जिला उपाध्यक्ष गुमदी मार्डी, जिला कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार, चाकुलिया प्रखंड के सुनील कुमार बेहरा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। इनकी देखरेख में शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ मुसाबनी प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष राज कुमार रौशन, उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत महतो, तपन कुमार चंद्र, सचिव कान्हू राम हांसदा, संयुक्त सचिव मिस्बाहुउल इस्लाम, नमिता कुमारी, संगठन सचिव मोहम्मद सुलेमान, कोषाध्यक्ष विवेकानंद दास को चुना गया। जिला प्रतिनिधि के पद पर हिम्मत कुमार मार्डी, गंगाधर महतो, तनुश्री पाल, रिंकू दास, चिरंजीव सिंह, अनिल कुमार, राज्य प्रतिनिधि के रूप में अवधेश कुमार पांडेय, संजय गुप्ता, जयदीप सरकार का चयन किया गया।