श्यामसुंदरपुर| चाकुलिया प्रखंड के मरियाखाल के पड़ासिया में बन रहे चेकडैम का काम रैयतदार ने रोक दिया है। रैयतदार सुशर्मा महतो ने ठेकेदार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। श्री महतो का कहना है कि ठेकेदार उसकी जमीन पर गार्डवाल बनाने की बात कही थी। इसके एवज में उन्होंने 12 डिसमिल जमीन चेकडैम के लिए छोड़ दिया था। साथ ही 12 डिसमिल जमीन पर मिट्टी जमा कर रखा है। इधर निर्माणकारी एजेंसी कालीमाटी कंस्ट्रक्शन के सुपरवाइजर संजय कुमार का कहना है कि सुशर्मा महतो खुद मुंशी रहते हुए निर्माण कराया है।