श्यामसुंदरपुर| गांव के सामुदायिक भवन को लेकर दो पक्षों में विवाद बढ़ गया है। घटना श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के मुढ़ाल गांव की है। गांव के कुछ लोग सामुदायिक भवन का उपयोग संकीर्तन मंडली के वाद्य यंत्र रखने व अभ्यास के लिए उपयोग करना चाहते हैं। वहीं दूसरे पक्ष के लोग सामुदायिक भवन में जुआ खेलते हैं तथा नशा का सेवन भी करते हैं। ग्रामीणों से शिकायत मिलने पर चाकुलिया प्रखंड 20 सूत्री सदस्य त्रिदिवेंदु गिरि ने मामले को 20 सूत्री की बैठक में रखी थी। श्यामसुंदरपुर थाना प्रभारी विक्रमा राम ने इस संबंध में मुढ़ाल के कई ग्रामीणों से बातचीत कर मामले का निपटारा करने की कही है।