चाकुलिया |धालभूमगढ़ ग्रिड में मेंटनेंस का कार्य होने के कारण शनिवार को चाकुलिया में सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक तथा ज्वालकांटा ग्रिड में सुबह 9:00 बजे से 2:00 बजे तक 33 केवीए लाइन बंद रहेगी। जिससे चाकुलिया में सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक तथा ज्वालकांटा मे सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली गुल रहेगी। इसकी जानकारी चाकुलिया बिजली विभाग के एसडीओ रोहित मांझी ने दी।