चाकुलिया में भी वट सावित्री पूजा
चाकुलिया| चाकुलिया की सुहागिनों ने अपने सुहाग के लिए मंगलवार को वट सावित्री की पूजा की। इस दौरान चाकुलिया नागानल मंदिर परिसर, रेलवे स्टेशन परिसर ,नगर पंचायत परिसर आदि क्षेत्रों में बरगद के पेड़ की महिलाओं ने पूजा अर्चना कर अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद लिया। महिलाओं ने सत्यवान एवं सावित्री की कथा सुनी । नागानल मंदिर परिसर स्थित बरगद वृक्ष के नीचे पुजारी दिलीप पति ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महिलाओं को वट सावित्री का पूजा कराया। सोमवार को बंगाली wसमुदाय की महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा की।