पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नगर विकास मंत्री सीपी सिंह का हुआ भव्य स्वागत

नगर विकास मंत्री सीपी सिंह का हुआ भव्य स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाकुलिया| चाकुलिया नगर पंचायत के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष सुमित कुमार लोधा मंगलवार को नगर विकास मंत्री सीपी सिंह से मुलाकात की। उन्होंने मंत्री सीपी सिंह को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस दौरान चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र की समस्याओं की ओर मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया । उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में नगर पंचायत क्षेत्र में विकास बिल्कुल ठप है। सड़कें और नालियां व्यापक स्तर पर बनानी है। कई आवश्यक योजनाओं को भी धरातल पर उतारना है। चाकुलिया नगर पंचायत में गलत तरीके से बनाए गए 5 शौचालयों तथा पार्क के बारे में भी मंत्री जी को अवगत कराया गया। साथ ही पेयजल की समस्या के बारे में भी उन्हें बताया गया। मंत्री सीपी सिंह ने उपाध्यक्ष सुमित लोधा को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के लिए सभी जरूरी योजनाओं को तत्काल प्रभाव से संचालित कराया जाएगा। मौके पर शिवजी सिंह, सतीश लोधा आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...