पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एलइडी लाइट लगाने का प्रस्ताव खारिज

एलइडी लाइट लगाने का प्रस्ताव खारिज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को नपं बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में क्षेत्र की समस्याओं तथा नगर पंचायत में संचालित योजनाओं पर चर्चा हुई। एस्सेल कंपनी की एलइडी लाइट लगाने के प्रस्ताव को बोर्ड की बैठक में नामंजूर कर दिया गया। निर्णय लिया गया कि एलइडी लाइट लगाने के लिए विभाग से पत्राचार किया जाएगा। वार्ड 1,3,10 और 12 में सामुदायिक भवन सह पार्षद कार्यालय निर्माण को लेकर स्वीकृति प्रदान की गई। जल्द ही 4 सामुदायिक भवन सह पार्षद कार्यालय का टेंडर निकालकर कार्य शुरू कराया जाएगा। बिजली की आंख मिचौली से परेशानी को देखते हुए बिजली विभाग के सहायक अभियंता रोहित मांझी से बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने को कहा गया। एसडीओ ने जिसको कंपनी के अधिकारियों से सड़क पर खोदे गए गड्ढों को तत्काल भरने का निर्देश दिया।

नपं बोर्ड की बैठक में उपस्थित लोग।

खबरें और भी हैं...