कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परिसर में छात्रावास निर्माण को लेकर वार्डन और ठेकेदार में ठन गई है। विभाग के वरीय पदाधिकारियों के आदेश के बावजूद वार्डन द्वारा भवन निर्माण की अनुमति नहीं दी जा रही है। दूसरी ओर संवेदक चंदेल कंस्ट्रक्शन द्वारा निर्माण शुरू नहीं किए जाने के कारण विभाग द्वारा बार-बार स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। इस स्थिति में चंदेल कंस्ट्रक्शन कंपनी को काफी परेशानी झेलना पड़ रहा है। चंदेल कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक चंद्रशेखर राय ने कहा कि छात्रावास निर्माण स्वीकृति से लगातार कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की वार्डन से संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। विभागीय पदाधिकारियों के साथ स्थल चयन तक कर लिया गया, परंतु वार्डन द्वारा भवन निर्माण की सहमति नहीं दी जा रही है।
इसके विपरीत विभाग द्वारा कंस्ट्रक्शन कंपनी पर ही दबाव बनाया जा रहा है। वार्डन से निर्माण नहीं कराने का लिखित आवेदन मांगे जाने पर भी देने से इंकार किया जा रहा है। स्कूल परिसर में पहुंचे विभागीय जेई एम के प्रधान ने वार्डन से मुलाकात करने का प्रयास किया पर विफल रहे। स्कूल प्रबंधन द्वारा आदेश नहीं मिलने से कंस्ट्रक्शन कंपनी की परेशानी बढ़ गई है |