श्यामसुंदरपुर| सोमवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत कालियाम पंचायत के बुरुजबनी गांव पहुंच कर ग्रामीणों की समस्याओं से रू-ब-रू हुए। ग्रामीणों को उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं को बताया। साथ ही उपस्थित कार्यकर्ताओं को जनसमस्या समाधान करने के लिए तत्पर रहने को कहा। मौके पर उनके साथ मनोज बांसुरी, जामुआ पंचायत समिति सदस्य वाघराय मांडी, दुर्गा गिरि, रतन दास, कृष्णा सोरेन आदि उपस्थित थे।