पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • झाड़ग्राम धनबाद मेमू ट्रेन गालूडीह से लौटी वापस, यात्रियों ने किया हंगामा

झाड़ग्राम-धनबाद मेमू ट्रेन गालूडीह से लौटी वापस, यात्रियों ने किया हंगामा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| घाटशिला/गालूडीह

सरना धर्म को मान्यता दिलाने की मांग को लेकर झारखंड दिशोम पार्टी सहित अन्य आदिवासी संगठनों की ओर से सोमवार को आंशिक भारत बंद के कारण ट्रेनों का परिचालन सुबह बाधित रहा। इससे टाटानगर से खड़गपुर के बीच यात्री ट्रेन सेवा दो घंटे तक प्रभावित रही। इस दौरान आरपीएफ ने राखा माइंस रेलवे स्टेशन से बंद समर्थक समझकर एक युवक को हिरासत में लिया है। रेल सेवा प्रभावित होने के कारण चाकुलिया, घाटशिला, गालूडीह तथा राखा माइंस में यात्री परेशान रहे। इस दौरान गालूडीह स्टेशन पर यात्रियों ने स्टेशन मास्टर के कक्ष में जमकर हंगामा भी मचाया।

यात्रियों में अफरा तफरी का रहा माहौल: सोमवार को यात्रियों से खचाखच भरी 68019 झाड़ग्राम-धनबाद मेमू सुबह 7.30 बजे गालूडीह स्टेशन पर पहुंची। गालूडीह स्टेशन पर सिंंग्नल नहीं मिलने के कारण ट्रेन को करीब दो घंटे तक खड़ा रखा गया। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई यात्री स्टेशन मास्टर के कक्ष में जाकर हंगामा भी किया। यात्रियों का कहना था कि अचानक दो घंटे से ट्रेन को प्लेटफॉर्म पर क्यों रोक कर रखा गया है। इस दौरान यात्रियों की स्टेशन मास्टर के साथ काफी बहस भी हुई। कर्मियों की ड्यूटी छूट रही थी। इसलिए वह ज्यादा परेशान दिखे।

स्टेशन मास्टर के केबिन में हंगामा करते यात्री।

प्लेटफॉर्म पर खड़ी झाड़ग्राम-धनबाद मेमू ट्रेन।

कई यात्री ट्रेन की बजाए बस से की यात्रा

कुछ देर बाद स्टेशन परिसर से घोषणा की गई कि चांडिल के पास बंद समर्थकों ने रेल यातायात को बाधित कर रखा है। जिसके कारण अब यह ट्रेन आगे नहीं जाएगी। यहीं से इसे वापस झाड़ग्राम भेज दिया जाएगा। जिन यात्रियों को जमशेदपुर जाना है वह 68013 खड़गपुर-टाटा मेमू से टाटा नगर जा सकते हैं। ट्रेन आने पर कई यात्री धक्का-मुक्की के कारण ट्रेन पर नहीं चढ़ पाए। वहीं महिलाओं और बच्चों की भीड़ के कारण बुरा हाल था। कई यात्रियों ने बाद में ट्रेन की बजाए बस से ही जमशेदपुर जाने में भलाई समझी।

खबरें और भी हैं...