पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चौकीदार और उसकी प्रेमिका महिला होमगार्ड के बीच मारपीट

चौकीदार और उसकी प्रेमिका महिला होमगार्ड के बीच मारपीट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाकुलिया थाना में गिरफ्तार मारपीट के आरोपी।

भास्कर न्यूज| चाकुलिया

चाकुलिया थाना के चौकीदार और महिला होमगार्ड के बीच सोमवार की सुबह चाकुलिया के कमारीगोड़ा के समीप सड़क पर मारपीट हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला होमगार्ड को चौकीदार जब पीट रहा था तो टोला वासी उग्र हो गए। और चौकीदार की पिटाई शुरू कर दी। मामले की जानकारी चाकुलिया थाना को मिलते ही एएसआई शंभु शंकर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। आपस में झगड़ रहे चौकीदार एवं महिला जवान को साथ ले गए। चौकीदार पहले से ही दो शादियां कर रखी है। इधर महिला होमगार्ड के साथ भी उसका अफेयर चल रहा था। वहीं महिला होमगार्ड भी दो बच्चों की मां है। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध था। चौकीदार की एक भी संतान नहीं है। होमगार्ड की महिला पुलिस अपने बच्चे को गोद देने की बात कह कर चौकीदार की पहली प|ी से भी अच्छा संबंध स्थापित कर ली थी। इस बीच चौकीदार और महिला होमगार्ड के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसको लेकर सोमवार की सुबह कमारीगोड़ा के समीप सड़क पर चौकीदार ने महिला होमगार्ड के साथ मारपीट की। थाना पहुंचकर चौकीदार की दोनों प|ियों ने उसकी तीसरी प्रेमिका के साथ जमकर गाली-गलौज की।

हंगामेदार होगी कल होने वाली बार एसोसिएशन की बैठक

घाटशिला|
घाटशिला बार एसोसिएशन की बैठक 23 मई को बार भवन में बुलाई गई है। इसमें सभी साधारण सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। बीते दिनों बार में हुए पैसे के गबन को लेकर चर्चा की जाएगी। इस मामले को लेकर बैठक हंगामेदार होने की आशंका जतायी जा रही है। जानकारी हो कि बार के कुछ सदस्यों पर बार के फंड का हेराफेरी का आरोप लगा है। जांच कमेटी ने जांच पूरी कर रिपोर्ट बार के अध्यक्ष को सौंप दी है।

खबरें और भी हैं...