तापस चटर्जी के नेतृत्व में राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाते कांग्रेसी।
भास्कर न्यूज| घाटशिला
अनुमंडल के विभिन्न हिस्सों में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धाभाव से मनाई गई। इस मौके पर उनकी प्रतिमा तथा चित्र पर अलग-अलग स्थानों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान चाकुलिया, बहरागोड़ा, धालभूमगढ़ सहित अन्य इलाके में पुण्यतिथि मनाई गई। घाटशिला के कांग्रेसियों ने दो गुटों में बंटकर सोमवार को अलग- अलग घाटशिला स्टेशन परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई। उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर एक गुट के काल्टू चक्रवर्ती, सत्यजीत सीट, मोहन महंती, शमशाद खान, गौतम जेना, हीरा सिंह, कन्हैया शर्मा, राजन बजराय, अब्दुल गफ्फार, तपन बेहरा, गोपू बोस समेत दर्जनों कांग्रेसी शामिल थे। इधर दूसरे गुट में तापस चटर्जी, अमित रॉय, एस के फारूक, वबलू नायक, अर्जुन सिंह, श्याम टुडू, लोविन सिंह, दुलाल हांसदा, प्रकाश रॉय, गोपाल शर्मा, गौतम जैना, प्रदीप भद्र, कंचन रॉय, सुकलाल सोरेन, अशोक पांडा, एक के मुख्तार मौजूद थे।
कांग्रेसियों ने पार्टी संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
मुसाबनी। मुसाबनी के कांग्रेस पार्टी कार्यालय में कांग्रेस थानाध्यक्ष पिंटू दास के नेतृत्व में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को पुण्यतिथि पर याद किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर प्रखंड के कांग्रेसियों संकल्प लिया कि पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में जनसेवा का काम करेंगे। साथ ही देश को आधुनिकीकरण करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का भी संकल्प लिया। वहीं सुरदा राजीव चौक में भी कार्यकर्ताओं ने शमशेर खान व पूर्व प्रखंड अध्यक्ष तोता महली के नेतृत्व में पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान कांग्रेसियों ने स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष तोता महली ने कहा कि देश की प्रगति में राजीव गांधी के योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। वह हमारे लिए हमेशा प्रेरणा देने वाले नेता के रूप में याद किए जाएंगे। मौके पर लक्ष्मण चंद्र बाग, मोसेस डेनियल, निमाई मार्डी, किशोर साहू, शैलेंद्र सिंह, आरकी मेरी दास, वर्षा दास, नमिता अधिकारी, पातिनदान, सुरदा में तोता महली शमशेर खान, बबलू सिंह, हिदायत खान, मुन्ना मुखी, गुरुदास मुर्मू , अशोक मार्डी, पीथो मुर्मू आदि उपस्थित थे।
भास्कर न्यूज| घाटशिला
अनुमंडल के विभिन्न हिस्सों में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धाभाव से मनाई गई। इस मौके पर उनकी प्रतिमा तथा चित्र पर अलग-अलग स्थानों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान चाकुलिया, बहरागोड़ा, धालभूमगढ़ सहित अन्य इलाके में पुण्यतिथि मनाई गई। घाटशिला के कांग्रेसियों ने दो गुटों में बंटकर सोमवार को अलग- अलग घाटशिला स्टेशन परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई। उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर एक गुट के काल्टू चक्रवर्ती, सत्यजीत सीट, मोहन महंती, शमशाद खान, गौतम जेना, हीरा सिंह, कन्हैया शर्मा, राजन बजराय, अब्दुल गफ्फार, तपन बेहरा, गोपू बोस समेत दर्जनों कांग्रेसी शामिल थे। इधर दूसरे गुट में तापस चटर्जी, अमित रॉय, एस के फारूक, वबलू नायक, अर्जुन सिंह, श्याम टुडू, लोविन सिंह, दुलाल हांसदा, प्रकाश रॉय, गोपाल शर्मा, गौतम जैना, प्रदीप भद्र, कंचन रॉय, सुकलाल सोरेन, अशोक पांडा, एक के मुख्तार मौजूद थे।
मुसाबनी कांग्रेस पार्टी कार्यालय में पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनी।