बहरागोड़ा |बहरागोड़ा विधायक कुणाल षाड़ंगी ने बीते दिनों हाथियों के उत्पात से प्रभावित लोगों को मुआवजा दिलाने के लिए डीएफओ से वार्ता की। उन्होंने डीएफओ को बताया कि बहरागोड़ा, चाकुलिया और गुड़ाबांदा के सभी प्रभावित पंचायतों में शिविर लगाकर पीड़ित परिवारों के मुआवजे संबंधी प्रक्रिया पूरी करें। डीएफओ ने आश्वासन दिया कि जल्द ही प्रक्रिया पूरी होगी। जानकारी हो कि पिछले दिनों हाथियों के दल ने क्षेत्र की कई पंचायतों में फसल को बर्बाद कर दिया था। क्षति के साथ-साथ जानमाल की भी हानि हुई थी। इस दौरान एक महिला सहित दो लोगों की जान भी गई थी।