पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीएफओ व रेंजर ने वन भूमि पर सड़क निर्माण में लगी जेसीबी को किया जब्त

डीएफओ व रेंजर ने वन भूमि पर सड़क निर्माण में लगी जेसीबी को किया जब्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाकुलिया के माहुलबेड़ा गांव में रविवार की दोपहर डीएफओ सबा आलम अंसारी एवं रेंजर गोरख राम ने वन भूमि पर सड़क निर्माण में लगी जेसीबी को जब्त कर लिया। जेसीबी को पकड़ते ही ग्रामीण उग्र होकर डीएफओ एवं रेंजर को घेर लिया। ग्रामीणों ने वन विभाग के पदाधिकारियों के साथ काफी अभद्रता की। गाली-गलौज भी किया। काफी मशक्कत के बाद जेसीबी को जब्त कर वन कार्यालय तक लाया जा सका। रेंजर गोरख राम ने बताया कि डीएफओ सबा आलम अंसारी रविवार को महुलबेड़ा स्थित वन विभाग के नर्सरी को देखने के लिए गए थे। इस दौरान उन्हें वन भूमि पर जेसीबी से सड़क बनाते देखा। पहले तो उन्हें ही जाने का रास्ता नहीं दिया जा रहा था। बाद में डीएफओ अपने उतरकर जब अपना परिचय दिया तब भी जेसीबी संचालक बेफिक्र रहे। संचालक के इशारे पर ग्रामीणों ने काफी देर तक उन्हें घेरे रखा। दूसरी ओर जेसीबी पकड़े जाने के बाद छुड़ाने को लेकर पैरवी होने लगी। इसी दौरान चाकुलिया से बहरागोड़ा की ओर जा रहे सांसद विद्युत वरण महतो को भी घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद सांसद भी वन विभाग कार्यालय पहुंचे और उन्होंने रेंजर गोरखा राम से मामले की जानकारी ली। रेंजर गोरख राम ने सांसद से कहा कि डीएफओ के आदेश के बाद ही वाहन को जब्त किया गया है।

खबरें और भी हैं...