रविवार को चाकुलिया प्रखंड भाजपा की ओर से जोडसा, भातकुंडा व काशियाबेड़ा में जनसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ गोस्वामी के साथ मंडल अध्यक्ष शतदल महतो तथा 20 सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष शंभुनाथ मल्लिक भी उपस्थित थे। इस जनसभा में बतौर मुख्य अतिथि डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि चाकुलिया प्रखंड के सर्वांगीण विकास के लिए युवा एकजुट होकर काम करें। उन्होंने कहा कि खेतों में सिंचाई की व्यवस्था की काफी कमी है। यहां बरसात के पानी को संग्रह करना तथा डीप बोरिंग बड़ी संख्या में कर सिंचाई की व्यवस्था करनी है, ताकि किसानों की आय दुगनी हो सके।
ग्रामीणों ने डॉ. गोस्वामी को समस्याओं से कराया अवगत
ग्रामीणों ने डॉ गोस्वामी के सामने विभिन्न प्रकार की समस्याएं तथा प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन आदि से संबंधित समस्याओं को रखा। डॉ गोस्वामी ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रय| करेंगे। जनसभा को शंभु नाथ मल्लिक तथा शतदल महतो ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर राजीव महापात्र, चंचल मंडल, गोपाल पातर, दिलीप महतो, राणा प्रताप बाघ, मिंटू नंदी, बसंत नायक, फकीर नायक, राधा नायक, बबलू नायक, सोनू मुंडा, महिन्द्रा नायक, छोटू महतो, गोकुल नायक, सुशांत महतो, दिलीप महतो आदि लोग उपस्थित थे।