पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक ने पहले तालाब के जीर्णोद्धार का किया था शिलान्यास, सांसद ने भी उसी काम का किया भूमि पूजन

विधायक ने पहले तालाब के जीर्णोद्धार का किया था शिलान्यास, सांसद ने भी उसी काम का किया भूमि पूजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक ही योजना का कभी विधायक तो कभी सांसद द्वारा शिलान्यास किए जाने से यहां की जनता आश्चर्यचकित है। 30 अप्रैल को जिस योजना का शिलान्यास घाटशिला विधायक लक्ष्मण टुडू ने किया था, उसी योजना का शिलान्यास सह भूमि पूजन सांसद विद्युत वरण महतो ने भी रविवार को फिर से किया। दोहरे शिलान्यास के चक्कर में इस योजना का काम शुरू भी नहीं हो सका। ठेकेदार भी असमंजस में है कि आखिर वह क्या करे। ग्रामीणों ने बताया कि 30 अप्रैल को शिलान्यास के बाद ठेकेदार ने काम शुरू कराया तो सांसद के लोगों ने यह कहते हुए काम बंद करवा दिया कि जब तक सांसद शिलान्यास नहीं करते तब तक काम नहीं होगा। सांसद ने 20 दिन बाद फिर से उसी काम का भूमि पूजन किया। इधर घाटशिला के विधायक लक्ष्मण टुडू ने रविवार को 9 लाख 17 हजार रुपए की लागत से बनने वाले देवशोल स्थित माझी माडवा भवन का शिलान्यास किया। इस मौके पर जिप आरती सामद , भाजपा महिला जिला महामंत्री र|ा मिश्रा, ग्राम प्रधान दाखिन हांसदा आदि उपस्थित थे।

माडवा भवन का शिलान्यास करते विधायक लक्ष्मण टुडू व अन्य ।

नरसिंहगढ़ स्थित नूतन पोखर सरकारी तालाब जीर्णोद्घार कार्य का रविवार को भूमि पूजन सांसद विद्युत वरण महतो ने तामझाम के साथ किया। ज्ञात हो कि उक्त तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का 30 अप्रैल को विधायक लक्ष्मण टुडू ने भी शिलान्यास किए थे। रविवार को 20 दिन बाद सांसद द्वारा भूमि पूजन के बाद काम शुरू कराया गयाl उक्त तालाब के जीर्णोद्धार का कार्य जल संसाधन विभाग द्वारा 33 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। एक ही कार्य को अलग-अलग विधायक व सांसद द्वारा शिलान्यास तथा भूमि पूजन को लेकर लोगों में जोर-शोर से चर्चा है। भूमि पूजन के दौरान 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष दिनेश साव, जिला परिषद सदस्य आरती सामद, विमल सिंह, रंजन दास, अरविंद दास, वार्ड सदस्य सुमित्रा बेहरा आदि उपस्थित थे। इधर इस संबंध में सांसद विद्युतवरण महतो ने कहा कि उक्त योजना का भूमि पूजन करके काम का शुभारंभ करा दिया गया है।

क्या है मामला

67 लाख की लागत से जामुआ में बनेगा चेकडैम

श्यामसुन्दरपुर|
रविवार को जामुआ में चेकडैम निर्माण कार्य का शिलान्यास जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने किया। उक्त चेकडैम का निर्माण करीब 67 लाख की लागत से सत्य वाहिनी कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जाएगा। जामुआ पंचायत के वामनडीह गांव में मरिया नाला पर बनने वाले चेकडैम का निर्माण हो जाने पर बरसात के पानी का संग्रह होगा। मौके पर जिला बीस सूत्री अध्यक्ष दिनेश साव, बहरागोड़ा के विधायक कुणाल षाड़ंगी, चाकुलिया के जिला पार्षद शिवचरण हांसदा, जामुआ पंचायत समिति सदस्य वाघराय मांडी, बीस सूत्री सदस्य सुनाराम हांसदा, चाकुलिया प्रखंड झामुमो अध्यक्ष साहेबराम मांडी, सचिव मनोरंजन महतो, युवा अध्यक्ष मोहन सोरेन, उपाध्यक्ष अर्जुन हेम्ब्रम, ग्राम प्रधान रामचन्द्र हांसदा, पुजारी राम हांसदा, प्रदीप गिरि, धनंजय करुणामय, पार्थ महतो, बलराम महतो, निर्मल महतो, लालमोहन मांडी, वापी सोरेन, अनिल माहली, राजेश सोरेन आदि उपस्थित थे।

तालाब जीर्णाेद्धार कार्य का शिलान्यास करते सांसद विद्युत वरण महतो व अन्य ।

तीन सड़कों का विधायक ने किया शिलान्यास

जादूगोड़ा| पोटका विधायक मेनका सरदार ने आसनबनी व कुलडीहा पंचायत (जादूगोड़ा) में तीन पीसीसी सड़क का रविवार को शिलान्यास किया। उक्त सड़क की प्राक्कलित राशि लगभग 13 लाख है। इधर विधायक मेनका सरदार ने सबसे पहले कुलडीहा गांव में सुभाष गिरि के आवास से 400 फीट सड़क का नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया। जिसकी प्राक्कलित राशि 4 लाख, 82 हजार, 200 है। तत्पश्चात चतरो मुख्य सड़क से तालाब तक 300 फीट। जिसकी लागत 3 लाख , 62 हजार, 5 सौ रुपए है। अंत में दिगरसाई में किरिटी दास के आवास से जगदीश मुर्मू के घर तक पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया। जिसकी लागत 4 लाख, 22 हजार है। मौके पर विधायक मेनका सरदार, पोटका भाजपा प्रखंड अध्यक्ष संतोष भंज, आसनबनी मंडल अध्यक्ष संजीव सरदार, विद्युत महतो, निर्मल भकत, खोकन भकत, संतोष सिंह, शिशिर पात्रो, भूदेव भगत, लाल मोहन दास, सूबल नाथ अादि के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।

खबरें और भी हैं...