पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नई पीढ़ी के10 प्रमुख युवा लीडर्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टाइम ने इस बार फिर से अपनी नेक्स्ट जनरेशन लीडर्स की सीरिज जारी की है। इसमें वे युवा हैं, जो म्यूजिक, स्पोर्ट्स, फैशन, राजनीति और कई अन्य क्षेत्रों में कुछ नया गढ़ रहे हैं। जानिए ऐसे युवाओं के बारे में, जिन्होंने उल्लेखनीय कार्य कर समाज में एक स्थान बनाया है। विपरीत हालातों में काम करते हुए जिन युवाओं ने दौलत भी कमाई है, वे दान कर रहे हैं, कुछ धारा के खिलाफ खड़े होकर लिख रहे हैं।

अरियाना ग्रैंड- पॉप स्टार  आयु-24 वर्ष

उनका पिछला एलबम ‘डेंजरस वूमन’ था, जिसने धूम मचा रखी है। ये वहीं हैं, जिनके मैनचेस्टर में चल रहे कंसर्ट के बाहर एक आतंकवादी ने बम लगा दिया था, जिसमें 22 लोग मारे गए थे और 500 घायल हो गए थे। जब वे 16 साल की थीं, तब उन्हें निकलोडियन शो में लिया गया था। इसी ने उन्हें स्टार बनाया।

क्रिस लॉन्ग- फुटबॉल खिलाड़ी  आयु-33 वर्ष

पिछले वर्ष सुपरबाउल जीतकर क्रिस ने इतिहास रच दिया। डिफेंस खेलने वाले इस खिलाड़ी ने पिछले वर्ष अपनी बेसिक सैलेरी यानी 10 लाख डॉलर दान कर दी। ये पैसा छात्रों की स्कॉलरशिप में दिया जाएगा। क्रिस ने तंजानिया में करीब डेढ़ लाख लोगों की मदद से 20 लाख डॉलर देकर 34 से अधिक कुएं खुदवाए।

अडवो-अबोहा- सुपरमॉडल  आयु-25 वर्ष

घुटा हुआ सिर और दांतों में सोने के तार कोई सोच भी नहीं सकता कि ऐसा शख्स मॉडल बन सकता है, लेकिन अबोहा हैं। तीन वर्ष पहले तक अवसाद, ड्रग्स से जूझ रही थीं। आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन वे ठीक हो गईं। अब सुपरमॉडल हैं। ब्रिटिश फैशन काउंसिल ने उन्हें मॉडल ऑफ द ईयर घोषित किया है।

होउ यिफान- शतरंज खिलाड़ी  आयु-24 वर्ष

14 वर्ष की थीं, तब दुनिया की सबसे कम आयु की फीमेल ग्रेंड मास्टर बन गई थी और 16 वर्ष की आयु में दुनिया की शतरंज चैम्पियन। बीजिंग में पीकिंग यूनिवर्सिटी से अंतरराष्ट्रीय संबंधों में मास्टर्स करने वाली होऊ के पिता होऊ शियूजिएन मजिस्ट्रेट हैं। ग्रैंजमास्टर यू शाओतेंग इनके कोच हैं।

एंथनी बॉयल- थिएटर कलाकार  आयु-24 वर्ष

हैरी पॉटर में स्कॉर्पियस का किरदार निभाने वाले एंथोनी की मां बहुत पहले समझ गई थीं कि बेटे में अदाकार बनने के सारे गुण हैं। अदाकारी के जुनून के कारण एंथोनी को स्कूल से निकाल दिया गया। 19 की आयु में रॉयल वेल्श कॉलेज ऑफ म्यूजिक एंड ड्राम में उन्हें दाखिला मिला। वे ओलिवर अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

फरीदा अडो- लेखिका  आयु-32 वर्ष

वे नाइजीरिया में रहती हैं और रोजमर्रा की जिंदगी और रोमांस के बारे में लिखती हैं। जब लिखना शुरू किया तो परिजन मज़ाक उड़ाने लगे। बोको हरम ने उन्हें चेतावनी दी, लेकिन वे लिखती रहीं। कई बार तो ऐसे मुद्दों जैसे बहुविवाद आदि पर लिखा, जिन पर वहां बात करने पर भी पाबंदी है।

कर्सटिन फोर्सबर्ग- पर्यावरणविद् आयु-33 वर्ष

मछलीपालन पर निर्भर पेरू में रहने वाली फोर्सबर्ग को बचपन से ही जीवों की सुरक्षा की बहुत चिंता रहती थी। मछलियों के बीच एक दुर्लभ प्रजाति मांटा रेज भी है। मछुआरे इसे पकड़ लेते थे। फोर्सबर्ग ने इसके खिलाफ स्कूलों में अभियान चलाया बच्चों को जोड़ा। अब मछुआरे इस प्रजाति को बचाने में लगे हैं।

द वीकेंड-सिंगर  आयु-28

इन्हें प्रिंस ऑफ पॉप कहते हैं। वास्तविक नाम एबेल मेकोनन टेसफे है। द वीकेंड इथोपियन मूल के हैं और कनाडा के टोरंटो में जन्मे हैं। स्कूल से निकाल दिए गए। कुछ समय के लिए बेघर रहे। म्यूजिक एलबम बनाते रहे, 2015 में इन्होंने एलबम ‘ब्यूटी बीहाइंड मैडनेस’ बनाया 20 लाख कॉपी बिकी और ग्रेमी अवॉर्ड मिला।

सोनिता अलिजादेह-गीतकार  आयु-21

17 वर्ष की आयु में सोनिता ने पहला रैप गीत ‘डॉटर फॉर सेल’ लिखा। इसका वीडियो दुनिया ने देखा तो सोनिता महिलाओं के अधिकार की आवाज बन गईं और बच्चियों की शादी के खिलाफ उन्होंने एक पाठ्यक्रम भी लिखा है। अफग़ानिस्तान में पैदा हुई, शरणार्थी शिविर में रही 10 साल की आयु में बिकने से बची थी।

केविन कुनर्त- राजनेता  आयु-28 वर्ष

जर्मनी मूल के केविन ने 15 वर्ष की आयु में स्थानीय सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी की सदस्यता ले ली थी। ये पार्टी की युवा ईकाई के प्रमुख हैं। ये नोग्रोको नामक अभियान चला रहे हैं, जो जर्मनी में मर्केल की गठबंधन सरकार के लिए सिरदर्द बना हुआ है। जर्मनी के टैबलाइड्स इन्हें ‘बेबी फेस’ के नाम से संबोधित करते हैं।

खबरें और भी हैं...