चिकित्सा विभाग का छापा, जनरल स्टोर पर मिले 26 वायल इंजेक्शन, संचालक के पास नहीं मिला कोई दस्तावेज
सांडवा | चिकित्सा विभाग की ओर से झोलाछाप डॉक्टरों के विरूद्ध कार्रवाई को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत औषधि नियंत्रण अधिकारियों की टीम ने गांव बैरासर सड़क पर स्थित एक जनरल स्टोर की जांच की। जांच में टीम को वायल इंजेक्शन मिले तथा संचालक के पास किसी भी प्रकार का अधिकार या अनुज्ञापत्र सहित अन्य दस्तावेज नहीं मिला। औषधि नियंत्रण राजस्थान जयपुर राजाराम शर्मा के निर्देश पर सोमवार शाम पांच बजे के करीब औषधी नियंत्रण अधिकारी चूरू चंद्रकांत शर्मा व गौरीशंकर की टीम ने कार्रवाई करते हुए जनरल स्टोर की जांच की। जांच के दौरान स्टोर पर ऑक्सीटोसिन की 26 वायल इंजेक्शन मीले। इन इंजेक्शन पर किसी भी प्रकार का कोई लेबल नहीं मिला।