पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

उद‌्घाटन मैच में हंसनला टीम छह रनों से जीती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चला| गुहाला में सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। अतिथियों ने फीता काटकर प्रतियोगिता शुरू करवाई। उद‌‌‌‌्घाटन मैच गुहाला व हंसनला के बीच खेला गया। इसमें हंसनला टीम छह रन से विजयी रही। फाइनल मैच के विजेता उपविजेता टीम को नकद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। उद‌‌्‌घाटन समारोह में प्रवीण शर्मा, प्रदीप सैनी, राहुल मीणा, मनोज चेजारा, महेश सैनी, राम किशोर योगी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

पंचायत प्रसार अधिकारीतीन दिन के सामूहिक अवकाश पर

दांतारामगढ़| जिले के पंचायत प्रसार अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी सोमवार से तीन दिन तक सामूहिक अवकाश पर चले गए। ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिला महामंत्री फूलचंद महर्षि व पंचायत प्रसार अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष धन्नाराम मील ने बताया कि राजस्थान पंचायतीराज सेवा परिषद व सरकार के मध्य 24 जून, 2017 को लिखित समझौता हुआ था। सरकार द्वारा समझौते को लागू नहीं करने के विरोध में जिले की सभी पंचायतों के ग्राम विकास अधिकारी व पंचायत प्रसार अधिकारी सोमवार से तीन दिन के सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।

खबरें और भी हैं...