सऊदी में महिला कार ड्राइविंग कैंपेन चलाने वाली एक्टिविस्ट के खिलाफ राजद्रोह का केस
दुबई। सऊदी अरब में अगले महीने महिलाओं के ड्राइविंग अिधकार पर अमल होने से पहले ही सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में वे चार महिला एक्टिविस्ट भी शामिल हैं, जिन्होंने सऊदी में महिलाओं के ड्राइविंग अधिकार के लिए अभियान चलाया था। सऊदी के सरकारी मीडिया ने उन्हें विश्वासघाती और राजद्रोही बताते हुए उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया और अखबारों में छापी हैं। गृह मंत्रालय ने कहा कि उनके द्वारा विदेशी संगठनों से संपर्क किए जाने और सरकार को अस्थिर करने की साजिश के साथ विदेशी संस्थाओं को रुपए उपलब्ध कराए जाने की जांच की जा रही है। गिरफ्तार सात कार्यकर्ताओं में लुजैन एलाहथ्लौल, इमान अल-नफजान और अजीजा अल युसूफ शामिल हैं।