पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • फोटोग्राफी... पोखर में लड़ रहे थे दो मगरमच्छ, जो हारा उसे जीतने वाला वहीं खा गया

फोटोग्राफी... पोखर में लड़ रहे थे दो मगरमच्छ, जो हारा उसे जीतने वाला वहीं खा गया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यह फोटो जाम्बिया के साउथ लुआन्गवा नेशनल पार्क का है, जहां वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर पीटर गेरार्ड्‌ट सामान्य असाइन्मेंट पर काम करने गए थे। वे जीप से घूम ही रहे थे कि तभी उन्होंने एक पोखर में दो मगरमच्छों को लड़ते हुए देखा। वे जल्द ही गाड़ी से उतरे और उन दोनों की पूरी लड़ाई लगातार क्लिक करते रहे। उन्होंने बताया कि इस लड़ाई का अंत ठीक नहीं हुआ। लड़ाई में जो जीता वह अपने प्रतिद्वंद्वी से आकार में छोटा था, उसने हराने के बाद उसे खा लिया और फिर पानी में अंदर चला गया। पीटर ने बताया कि वैसे तो दो मगरमच्छ आपस में लड़ते नहीं है, लेकिन जब भी लड़ते हैं दोनों में से एक की जान जाती है। जीतने वाला हारने वाले को अपना भोजन बना लेता है। kienthuc.net.vn

खबरें और भी हैं...