पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • लर्निंग...स्टेशन से 25 सेकंड जल्दी निकल गई ट्रेन, फिर भी यात्रियों से माफी मांगी

लर्निंग...स्टेशन से 25 सेकंड जल्दी निकल गई ट्रेन, फिर भी यात्रियों से माफी मांगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जापान का रेलवे सिस्टम टाइम टेबल के मामले में दुनिया में सबसे अधिक समयबद्ध माना जाता है। हाल ही में वहां के निशी अकाशी स्टेशन से एक ट्रेन नोतोगावा स्टेशन की तरफ रवाना हुई। ट्रेन का सही समय सुबह 7:12 था, लेकिन ट्रेन 7:11:35 पर प्लेटफॉर्म से निकल गई। यानी कुल 25 सेकंड जल्दी। कुछ यात्री ट्रेन में चढ़ नहीं पाए, इसकी जानकारी ‘वेस्ट जापान रेलवे कंपनी’ को लगी। उसके प्रबंधन समेत सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे वास्तव में ‘अक्षम्य गलती’ माना।

कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर यात्रियों से क्षमा याचना की। साथ ही कहा कि यह गलती अक्षम्य है फिर भी हम अपने यात्रियों को आश्वस्त करते हैं कि ऐसी गलती फिर नहीं होगी। प्रारंभिक तौर पर पता चला कि ट्रेन के मुख्य कंडक्टर ने ट्रेन रवाना होने के समय को गलत समझा और ग्रीन सिग्नल दे दिया। उस वक्त कई यात्री वहां थे, जो ट्रेन में चढ़ नहीं पाए। उनमें से एक ने यह सूचना ओसाका क्षेत्र के महानिदेशालय को दी थी, वहां से जानकारी वेस्ट जापान रेलवे कंपनी तक पहुंची। metro.co.uk

खबरें और भी हैं...