पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • सड़क पर सो रही मां नहीं उठी तो घसीटता ले गया बेटा, थाने में मां बोली ऐसा नहीं हुआ

सड़क पर सो रही मां नहीं उठी तो घसीटता ले गया बेटा, थाने में मां बोली- ऐसा नहीं हुआ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर के डांवरा का मामला

पृथ्वीराज लखारा | बावड़ी (जोधपुर)

यह कहानी गांव डांवरा की पतासी देवी की है, जिसमें गुस्से, दर्द, ममता और शर्म के सारे रंग हैं। तीन साल में दो बेटों की मौत देख चुकी पतासी देवी मानसिक रूप से बीमार हैं। सोमवार को वे गली में सड़क पर लेट गईं। ग्रामीणों ने पहले तो उन्हें उठाने की कोशिश की। नहीं मानीं तो उनके मंझले बेटे धनाराम सोनी को इसकी जानकारी दी। वह आया और मां से घर चलने को कहा। मां नहीं मानी तो हाथ पकड़ा और घसीटते हुए घर की ओर ले चला। मां चिल्लाती रही, लेकिन गांव वाले बीच में नहीं आए। हां, वीडियो जरूर बना लिया। वीडियो सामने आया तो पुलिस भी सक्रिय हुई। मां बेटे को थाने बुलाया, लेकिन यहां मां ने पुलिस के सामने ऐसी कोई भी घटना होने से ही इनकार कर दिया। ऊपर से यह भी कहा कि बेटा शराब नहीं पीता है। उसकी ही मानसिक स्थिति खराब है। इसलिए वह सड़क पर लेट गई थी।

मदद करने कोई नहीं आया

खबरें और भी हैं...