पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • 10 साल बाद फिर येद्दि का \"ऑपरेशन लोटस\' जेडीएस के 6 और कांग्रेस के 4 विधायकों को मंत्री पद का ऑफर

10 साल बाद फिर येद्दि का \"ऑपरेशन लोटस\' जेडीएस के 6 और कांग्रेस के 4 विधायकों को मंत्री पद का ऑफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूत्रों का दावा - भाजपा को सरकार बनाने का न्योता देंगे राज्यपाल वजुभाई वाला

संतोष कुमार | नई दिल्ली

कर्नाटक में सत्ता की दहलीज पर अटकी भाजपा ने देर शाम सरकार बनाने की कोशिशें शुरू कर दीं। 10 साल पहले ऑपरेशन लोटस चला भाजपा को सत्ता दिला चुके येद्दियुरप्पा ने फिर ‘ऑपरेशन लोटस’ छेड़ा है। सूत्रों के अनुसार येद्दियुरप्पा कांग्रेस के चार और जेडीएस के छह विधायकों के संपर्क में हैं। सबको मंत्री पद आॅफर किया है। भाजपा ने विकल्प दिया है कि बहुमत परीक्षण के दौरान वह भाजपा को वोट दें या गैर-हाजिर रहें। दोनों सूरत में दल-बदल कानून के तहत इनकी सदस्यता जानी तय है। ऐसे में भाजपा ने उन्हें अपने टिकट पर उपचुनाव लड़ने का विकल्प दिया है। खुद न लड़कर यह चाहें तो किसी रिश्तेदार को लड़वा सकते हैं। अगर कोई विधायक उपचुनाव नहीं लड़ना चाहता तो उसे विधान परिषद में एडजस्ट किया जाएगा। राज्यपाल बुधवार को भाजपा को सरकार बनाने का न्योता दे सकते हैं। येद्दियुरप्पा ने शपथ के लिए 17 मई का मुहूर्त निकलवा लिया है। वह 21 को बहुमत साबित करेंगे। विधायक तोड़ने पर येद्दि और राज्यसभा सांसद राजीव चंद्रशेखर के बीच देर रात तक बैठक भी चली। वहीं, देर रात तक कांग्रेस-जेडीएस की भी बैठक चल रही थी।

खबरें और भी हैं...