चला में भाजपा मंडल की बैठक हुई, विकास कार्यों पर चर्चा की
भाजपा मंडल की बैठक बुधवार को यहां टैगोर स्कूल परिसर में हुई। अध्यक्षता भाजपा नेता प्रमोदसिंह बाजौर ने की। बैठक में चला मंडल की ग्राम पंचायतों के कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर प्रचार-प्रसार कमेटी बनाने के निर्देश दिए।
इस मौके पर आगामी विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई। वहीं पेयजल योजना को लेकर ठेकेदार को निर्देश दिए। कहा, इसमें लापरवाही नहीं बरतें। भाजपा नेताओं ने यहां बन रहे गौरव पथ के निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया। बैठक में भाजपा नेता गोपाल सैनी, सुभाष मिठारवाल, जगदीश प्रसाद सैनी, बनवारीलाल सैनी, बजरंगलाल बोहरा, रामनिवास शर्मा, बाबूलाल शर्मा, विकास यादव, प्रभुदयाल कुड़ी, कमलेश जाखड़, बनवारीलाल स्वामी, मांगीलाल कुमावत, बीरबल मिठारवाल, जीवणराम सैनी, गजानंद जांगिड़, अमरसिंह, बाबूलाल योगी, बनवारी लाल स्वामी आदि माैजूद रहे।