सांझा अध्यापक मोर्चा के आह्वान पर 15 अप्रैल की रैली की तैयारियां पूरी
चमकौर साहिब| सांझा अध्यापक मोर्चा के राज्य आह्वान पर 15 अप्रैल को पटियाला में होने वाली हल्ला बोल रैली की तैयारियां मुकम्मल कर ली गई है। मोर्चे के नेता धर्मिंदर सिंह भंगू ने कहा कि पंजाब सरकार व शिक्षा विभाग की तरफ से किए जा रहे अध्यापकों व शिक्षा विरोधी फैसलों को लेकर अध्यापक वर्ग में रोष पाया जा रहा है। उन्होंने पटियाला में होने वाली रैली में सभी अध्यापकों को पहुंचने की अपील भी की है और कहा कि 15 अप्रैल को रैली के लिए चमकौर साहिब बस स्टैंड से बसे रवाना की जाएंगी। इस मौके पर गुरप्रीत सिंह हीरा, सुरजीत सिंह, करमजीत सिंह संधू, होशियार सिंह आदि उपस्थित थे ।