पार्टी की मजबूती के लिए पूर्व सांसद सतविंदर धारीवाल ने की मीटिंग
चमकौर साहिब| अकाली दल के पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल के पूर्व ओएसडी युगविंदर सिंह ने अपनी माता पूर्व सांसद सतविंदर कौर धारीवाल के साथ पार्टी की मजबूती के लिए चमकौर साहिब के गांवों में अकाली दल वर्करों से मीटिंग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने रेत, बजरी, मिट्टी, ट्रांसपोर्ट, शराब के कारोबार पर अपना कब्जा जमाया हुआ है और कांग्रेस की तरफ से रेत व मिट्टी की नाजायज माइनिंग करने पर रेत व मिट्टी के रेट इतने बढ़ गए हैं कि उसारी मजदूर वर्ग को काम मिलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि सल्लो मजारा, मकड़ोना खुर्द, तालापुर, कोटला सुरमुख,दुगरी, भक्कू माजरा आदि गावों में मीटिंगों का नतीजा अच्छा रहा है। इस मौके पर पूर्व जिला प्रधान प्रतीम सिंह, जत्थेदार गुरमीत सिंह, तेजपाल सिंह, संत सिंह व अन्य पार्टी नेता मौजूद थे।