बंदे माहलां के पास कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर
रोपड़ सरहिंद नहर से चमकौर साहिब को जाने वाले मार्ग पर गांव बंदे माहलां के नजदीक एक कार चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार जख्मी हो गया। उसे लोगों ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल रोपड़ में भर्ती करवाया। जहां हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया, जहां उसने दम तोड़ दिया।मृतक जसपाल सिंह वासी झल्लीयां कलां के बेटे बलजीत सिंह ने बताया कि उसके पिता शनिवार को शाम के समय अपने मोटरसाइकिल पर रोपड़ की तरफ आ रहे थे और जैसे ही वह गांव बंदे माहलां के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रही एक कार ने उन्हें फेट मार कर गंभीर जख्मी कर दिया। इसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल रोपड़ में भर्ती करवाया, जहां पर तैनात डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद हालत गंभीर होने पर पीजीआई रेफर कर दिया, जहां उनके पिता की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।