बहरामपुर में 10 लाख से तैयार होगा स्टेडियम
भास्कर संवाददाता|चमकौर साहिब
कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने गांव धूमेवाल में गंदे पानी की निकासी के हल के लिए 10 लाख रुपए की ग्रांट का चेक ग्राम पंचायत को भेंट किया। चन्नी ने कहा कि पार्टीबाजी से हटकर गांवों के विकास कार्यों के लिए ग्रांट दी जा रही है। उन्होंने जल्द ही अन्य गांवों में भी ग्रांट देने का आश्वासन दिया।
डॉ. बलविंदर सिंह धुमेवाल ने सभी मेहमानों का स्वागत किया और गांवों में चल रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष करनैल सिंह, जसवीर सिंह जटाणा, सरपंच परमजीत कौर, बीबी शमशेर कौर, पूर्व सरपंच राम सिंह, तेलू राम, प्यारा सिंह, पूर्व सरपंच रामजीदास, पंच शिंगारा सिंह, पंच सुरिंदर सिंह, अजमेर सिंह, पंच जरनैल सिंह व अन्य मौजूद रहे। मंत्री ने कस्बा बहरामपुर बेट में भी खेल स्टेडियम के लिए 10 लाख का चेक भेंट। इस दौरान कैबिनेट मंत्री द्वारा आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी की नई इमारत का भी उद्घाटन किया गया। इस दौरान गुरप्रीत सिंह, पूर्व सरपंच डॉ. दौलत राम लोई, सुरिंदर सिंह, सरपंच मनमोहन सिंह, डॉ. बलविंदर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष करनैल सिंह, सरपंच शादी सिंह, जसपाल सिंह, भूपिंदर, नंबरदार बलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
कैबिनेट मंत्री चरणजीत चन्नी ने गांव धुमेवाल और बहरामपुर के लिए दी लाखाें की ग्रांट
ग्राम पंचायत धुमेवाल को ग्रांट का चेक भेंट करते कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (पीले रंग की पगड़ी में) व अन्य। -भास्कर