पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसएमओ ने स्कूलों में मीजल रुबेला मुहिम का किया निरीक्षण

एसएमओ ने स्कूलों में मीजल-रुबेला मुहिम का किया निरीक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| चमकौर साहिब

सेहत विभाग चमकौर साहिब द्वारा डॉ. अशोक कुमार सीएमओ की अगुवाई में मीजल रुबेला कंपेन का जायजा एसएमओ डॉ. विक्रम विश्व सेहत संगठन द्वारा लिया गया। उन्होंेने सरकारी प्राइमरी स्कूल सल्लोमाजरा व सरकारी प्राइमरी स्कूल काहनपुर का दौरा किया और कहा कि मीजल रुबेला का टीका बिलकुल सुरक्षित है, इसलिए सभी बच्चों को इन जानलेवा रोगों से बचाने के लिए मीजल रुबेला का टीका जरूर लगवाया जाए। इस मौके डॉ. हरिंदर सिंह नोडल अफसर ने बताया कि ब्लॉक चमकौर साहिब में अब तक 13,386 बच्चों को यह टीके लगाए जा चुके है। गांव में सरपंच व अन्य गणमान्य पूरी तरह सहयोग के रहे हैं। इस मौके पर हरविंदर सिंह सैनी, बीईई नगर सिंह हेल्थ सुपरवाइजर, भुपिंदर सिंह हेल्थ सुपरवाइजर, सतनाम कौर, सरबजीत कौर मौजूद थीं।

खबरें और भी हैं...