पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुलाजिमों के महंगाई भत्ते जारी करे सरकार : गुरप्रीत सिंह

मुलाजिमों के महंगाई भत्ते जारी करे सरकार : गुरप्रीत सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चमकौर साहिब| पंजाब सुबार्डिनेट सर्विसिज़ फेडरेशन ब्लॉक चमकौर साहिब की मीटिंग ब्लॉक अध्यक्ष महिंदरपाल सिंह खेड़ी की अगुवाई में हुई। इसमें पससफ के राज्य संगठन सचिव गुरप्रीत सिंह हीरा, राज्य प्रेस सचिव धर्मिंदर सिंह भंगू व जिला महासचिव सुरजीत सिंह चमकौर साहिब ने पंजाब सरकार से मांग की कि पंजाब के मुलाजिमों के वेतन कमिशन को लागू करना, मुलाजिमों के महंगाई भत्ते की 3 किश्तों का बकाया, मुलाजिमों को पक्के करने की नीति लागू करे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की मुलाजिम िवरोधी नीति के कारण पससफ ने अब 20 मई को शाहकोट में पोल खोल झंडा मार्च करने का फैसला लिया है। नेताओं ने वादा किया कि इस झंडा मार्च में ब्लॉक चमकौर साहिब से बड़ी मात्रा में मुलाजिम शिरकत करेंगे। जिसके लिए 20 मई को गाड़ियां सुबह 8 बजे बस स्टैंड चमकौर साहिब से रवाना होंगी।

खबरें और भी हैं...