पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भट्‌ठा मालिक एसोसिएशन ने मांगों को लेकर की मीटिंग

भट्‌ठा मालिक एसोसिएशन ने मांगों को लेकर की मीटिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोपड़| जिला रोपड़ भट्ठा मालिक एसोसिएशन की मीटिंग अध्यक्ष अमरजीत सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में चेयरमैन प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड पंजाब के निर्देशों अनुसार आने वाले सीजन में भट्ठे 1 फरवरी से 30 सितंबर 2019 तक चलाने की इजाजत है। उन्होंने कहा कि भट्ठा हाई ड्राफ्ट भराई के अनुसार चलेगा और इस नई तकनीक को बनाने के लिए करीब 30 से 40 लाख रुपए का खर्च आएगा और बिजली का कनैक्शन 24 घंटे वाला लेना पड़ेगा व जनरेटर भी रखना पड़ेगा ताकि हाई ड्राफ्ट फैन चल सके। उन्होंने कहा कि भट्ठा मालिकों ने अपील की है कि बिजली में सबसिडी देते हुए कम रेट वाला कनैक्शन दिया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी भट्ठा मालिक जिसने नई तकनीक भी अपना ली हो वह भी पंजाब प्रदूषण कंट्रोल के एयर एक्ट के मुताबिक भट्ठा नही चला सकेगा। इस मौके पर किशोर सिंगला, हेमंत कपिला, कपिल शर्मा, बलजिंदर सोनी, रिषी चौधरी, उपिंदर शाह व चमकौर साहिब, आंनदपुर साहिब, नूरपुरबेदी के भट्ठा मालिक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...