पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वेतन न जारी करने के रोष में फूंकी सरकार की अर्थी

वेतन न जारी करने के रोष में फूंकी सरकार की अर्थी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | चमकौर साहिब

सरकारी स्कूल शिक्षा बचाओ मंच पंजाब की ब्लॉक चमकौर साहिब इकाई ने मुलाजिमों के वेतन के लिए बजट जारी न करने के रोष में खजाना दफ्तर के सामने पंजाब सरकार की अर्थी फूंक प्रदर्शन किया। इस मौके संगठन के विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि जब से कांग्रेस सरकार ने पंजाब में सत्ता संभाली है, तब से ही मुलाजिम वर्ग में मायूसी पाई जा रही है।

वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा सरकार ने डीए के बकाए, पे कमिशन की रिपोर्ट लागू करने की बजाय सरकार मुलाजिमों को वेतन देने से भी आनाकानी कर रही है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में काम कर रहे एसएसए, रमसा, कंप्यूटर शिक्षा प्रोवाइडरों, एआईई, एसटीआर व ईजीएस अध्यापकों को गत कई महीनों से वेतन जारी नही हुआ जिस कारण वे परेशान हैं। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते कहा कि अगर मुलाजिमों के वतन जल्द जारी न किए गए तो हलका विधायक का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर बलजिंदर शांतपुरी, अवतार धनोआ, गुरप्रीत कैंबो, दलजीत जटाणा, बलवंत कोटली, दलीप भूरड़े, हरविंदर सिंह लखा, दर्शन भूरड़े, जतिंदर कुमार, गुरप्रीत खेड़ी, बिक्रम भलियाण, इंद्रजीत सिंह, राजिंदरपाल बैंस, गुरमीत सिंह, मलकीत सिंह, बाल कृष्ण आदि अध्यापक उपस्थित थे।

पंजाब सरकार की अर्थी फूंककर प्रदर्शन करते शिक्षा बचाओ मंच के सदस्य।

खबरें और भी हैं...