गुरुद्वारा भगत रविदास जी में खालसा साजना दिवस मनाया
चमकौर साहिब| गांव अमराली के गुरुद्वारा भगत रविदास जी में खालसा साजना दिवस मनाया गया। इस मौके रविदासिया भाईचारे द्वारा श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। इस दौरान संविधान के निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर को भी याद करते गांव के सरपंच मेवा सिंह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर एक ऐसी शख्सियत थे जिन्हें आज विदेशों की सरकारें भी सम्मान देती हैं तथा हमें ऐसी शख्सियत पर मान होना चाहिए। इस मौके पर अध्यक्ष सुच्चा सिंह, दर्शन सिंह संधू, अध्यक्ष गुरनाम सिंह, पूर्व सरपंच दलबारा सिंह, पंच मलागर सिंह, नीलम रानी आदि उपस्थित थे।