पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुपोषण व अनीमिया के बारे में किया जागरूक गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली सुविधाएं बताईं

कुपोषण व अनीमिया के बारे में किया जागरूक गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली सुविधाएं बताईं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|चमकौर साहिब

स्त्री व बाल विकास विभाग द्वारा सीडीपीओ सतबीर कौर के नेतृत्व में भूरड़े मार्ग पर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण दिवस मनाया गया। इस मौके सीडीपीओ सतवीर कौर ने कुपोषण व अनीमिया के बारे में जानकारी दी।

जल सप्लाई व सैनीटेशन विभाग द्वारा आए मनजीत सिंह ने पानी की शुद्धता व पानी के बचाव संबंधी जानकारी दी। एएएनएम सतनाम कौर ने गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर लगने वाले टीकों व डिलीवरी अस्पतालों में करवाने के लिए प्रेरित किया। सुपरवाइजर जसवीर कौर ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना स्कीम के तहत गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली सहूलियतों के बारे में भी जागरूक किया और 3 महिलाओं की गोद भराई भी की। इस मौके बच्चों के लिए पौष्टिक आहार भी बनाकर दिखाया। इस मौके पार्षद आशा रानी, आंगनबाड़ी वर्कर प्रीतम कौर, गुरदर्शन कौर, निर्मला देवी, लखवीर कौर व अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

खबरें और भी हैं...