पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों से मंडी में पार्किंग फीस न ली जाए

किसानों से मंडी में पार्किंग फीस न ली जाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चमकौर साहिब | भारतीय किसान यूनियन (लखोवाल) ने सब्जी मंडी में सब्जी लेकर आते किसानों से जबरन वसूली जाती पार्किंग फीस बंद करवाने की मांग की। जिला प्रधान चरण सिंह मुंडिया ने बताया कि गांव सौंसपुर के किसान रणधीर सिंह ने उन्हें मिलकर बताया कि पार्किंग ठेकेदार उनसे जबरन पार्किंग फीस 30 रुपए रोजाना वसूली करते हैं जबकि नियमों अनुसार मंडी में सब्जी लेकर आए किसान से पार्किंग फीस नहीं वसूली जा सकती।

ब्लाॅक चमकौर साहिब के अध्यक्ष गुरनाम सिंह जटाना ने मार्केट कमेटी के अधिकारियों को फोन पर सारी बात बताई तो उन्होंने किसान नेताओं को भरोसा दिया कि मंडी में सब्जी लेकर आए किसानों से कोई पार्किंग नहीं वसूली जाएगी। किसान नेताओं ने जिला मंडी अधिकारियों को अपील की कि वे जिले की सभी मंडियों में किसानों से पार्किंग के नाम पर हो रही वसूली रोकें।

खबरें और भी हैं...