पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 9 स्थानों पर आग से 36 एकड़ में गेहूं जलकर राख, कई जगह तारों में स्पार्किंग बनी वजह

9 स्थानों पर आग से 36 एकड़ में गेहूं जलकर राख, कई जगह तारों में स्पार्किंग बनी वजह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|घनौली/चमकौर साहिब

बुधवार काे जिले में अलग-अलग 9 जगह आग लगने से करीब 36 एकड़ साढ़े 3 बीघा में गेहूं की फसल और नाड़ जलकर राख हो गई। कई जगह आग की वजह बिजली की तारों में स्पार्किंग से लगी तो एक जगह पर बीड़ी जलाने के लिए माचिस की तीली फेंकना बताया जा रहा है। इस साल फसल अच्छी होने के बावजूद आग लगने से किसानों का काफी नुकसान हो गया। करीब साढ़े 15 लाख रुपए का नुकसान हो गया है।

आग लगने की सूचना के बाद विभिन्न जगह मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने बताया कि आग की पूरी रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेजी जाएगी, ताकि पीड़ित किसानों को ज्यादा से ज्यादा मुआवजा मिल सके। मौके पर पहुंचे शिरोमणि कमेटी के मेंबर परमजीत सिंह लखेवाल, सरपंच गुरदेव सिंह फिरोजपुर, आढ़ती गुरजीत सिंह जीता, सुरजीत सिंह, नंबरदार बलवीर सिंह, फौजी अजमेर सिंह बेला, रोहित सभ्रवाल, जगवीर सिंह जग्गी व क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की कि गेहूं के सीजन के दौरान अनाज मंडी बेला में आग बुझाने वाली गाड़ी का प्रबंध किया जाए। पुलिस चौकी इंचार्ज हरबंस सिंह ने कहा कि आग लगने की घटना की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके नगर पंचायत चमकौर साहिब के अध्यक्ष शमशेर सिंह भंगू, रिंका बेला, बिट्टू फिरोजपुर आदि मौजूद रहे।

अनाज बेला मंडी में फायर ब्रिगेड की गाड़ी का प्रबंध करने की मांग

पहला मामला : बेला में 12 एकड़ गेहूं जली बेला कस्बे में बुधवार दोपहर करीब 12 एकड़ में लगाई गेहूं जलकर राख हो गई। तेज हवा चलने से आग भड़क गई, जिससे बेला व फिरोजपुर के किसानों को नुकसान पहुंचा। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। हालांकि इससे पहले ही गांव के युवाओं ने ट्रैक्टरों से खेतों में पानी डालकर आग पर काबू पाया। पुलिस चौकी बेला के इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि शीतल सिंह फिरोजपुर की 2 एकड़, गुरमीत सिंह की ढ़ाई एकड़, वीरू राम बेला, जिसने ठेके पर जमीन लेकर गेहूं बीजी थी उसकी 3 एकड़, सुरजीत सिंह की 1 एकड़, गुरमीत सिंह व संगत सिंह फिरोजपुर दोनों भाइयों की 1-1 एकड़ फसल जल गई। इसके अलावा रघुवीर सिंह फिरोजपुर व सुरमुख सिंह बेला की आधा-आधा एकड़ में लगाई गेहूं जल गई। खेतों में आग लगने की वजह बीड़ी सिगरेट का फेंकना बताया जा रहा है।

दूसरा मामला : डकाला में 15 एकड़ फसल राख गांव डकाला में अचानक गेहूं की फसल को आग लग गई, जिससे कई किसानों की करीब 15 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। यहां रोपड़ में फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया, लेकिन वहां से गाड़ियां साथ के ही एक गांव में आग बुझाने गई थीं। इसलिए गाड़ी डकाला नहीं पहुंच पाई। इसके बाद क्षेत्र के लोगों और जमींदारों ने इकट्ठे होकर ट्रैक्टरों, बाॅल्टियों, रेत-मिट्टी से आग बुझाई। आग खेतों में से गुजर रही बिजली की तारों में स्पार्किंग से लगी। आग से गुरनाम सिंह, राम लोक, दीसा, सेवा, हजूरा, गुज्जर की फसल जल गई।

यहां भी नुकसान मोरिंडा में लक्की ढाबे के पास राम की डेढ़ बीघा गेहूं जली गई। रोलू माजरा में सुख सरबजीत सिंह की 2 एकड़ गेहूं और 4 एकड़ की नाड़ जल गई। गांव कमालपुर के सुरजीत सिंह की 1 एकड़ गेहूं की जल कर राख हो गई। गांव मकोड़ी में 2 कनाल गेहूं की फसल व रंगीलपुर में तूड़ी के कुप को आग लग गई थी। नजदीक खड़ी गेहूं का तूड़ी के ढेर को लगी आग को बुझाने के कारण बचाव हो गया। इसी तरह गांव भाओवाल में 2 बीगा नाड़ व वहां पर लगे तूड़ी के ढेर को आग लग गई।

खबरें और भी हैं...