कर्नाटक में भाजपा की जीत लड्डू बांटे
चमकौर साहिब | कर्नाटक में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत की खुशी में भारतीय जनता पार्टी मंडल चमकौर साहिब ने मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार की अगुवाई में लड्डू बांटे। इस मौके पर राकेश कुमार ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकहित नीतियों को कर्नाटक के लोगों ने स्वीकार करते हुए कर्नाटक में जीत प्राप्त की है। इस मौके पर विजय मोहन वर्मा, अवतार सिंह रायपुर, शिव कुमार, राम प्यारा सिंह, विजय वर्मा, गोपाल वर्मा मौजूद थे।