पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसडीएम के आदेश पर दुकान खाली कर गिराई

एसडीएम के आदेश पर दुकान खाली कर गिराई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|चमकौर साहिब

एसडीएम रुही दुग्ग द्वारा जारी आदेश के बाद शुक्रवार को प्रशासन ने गरचा पेट्रोल पंप के पास रास्ता कवर कर बनाई एक दुकान को खाली करवाने के बाद गिरा दिया। एक महिला कमलजीत कौर प|ी सुखदेव सिंह गरचा ने यहां मुख्य मार्ग से गुजरने वाली गली को कवर कर 2 दुकानें बनाकर रास्ते को बंद कर दिया था।

उक्त रास्ता रिटायर्ड इंजीनियर हरदयाल सिंह बोपाराय, सरबजीत सिंह अरोड़ा, हरमेल सिंह और सतकरतार सिंह आदि के घरों को जाता था। पीड़ित परिवारों ने वर्ष 2006 में पंचायत, बीडीपीओ और चमकौर साहिब नगर पंचायत को इस संबंध में अर्जी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने डीसी रोपड़ को शिकायत दी। डीसी ने जमीन की पैमाइश करने के लिए कमिशन गठित किया। पैमाइश करने के बाद एसडीएम चमकौर साहिब द्वारा 13 मार्च को रास्ता खुलवाने के लिए 2 दुकानें खाली कर गिराने के आदेश जारी किए गए।

वीरवार को प्रशासन द्वारा इन 2 दुकानों को खाली करने संबंधी नोटिस भी चिपकाए गए। प्रशासन द्वारा तहसीलदार गुरजिंदर सिंह को मौके का मजिस्ट्रेट तैनात कर पुलिस फोर्स की सुरक्षा में दुकानें गिराने के लिए जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर ट्राली व अमला भेजा गया। इसके बाद एक दुकान को गिरा दिया गया। इस कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी करवाई गई। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार गुरजिंदर सिंह, थाना मुखी हरकीरत सिंह, पुलिस फोर्स मौजूद रही।

रास्ता खुलवाने के लिए दुकानें गिराने के दौरान उपस्थित अधिकारी व अन्य।

खबरें और भी हैं...