चमकौर साहिब|सेहत विभाग चमकौर साहिब द्वारा सीनियर मैडिकल अफसर डॉ. अशोक कुमार की अगुवाई में सरकारी मिडल स्कूल माणेमाजरा में राष्ट्रीय डेंगू जागरूक्ता दिवस मनाया गया। इस मौके मैडिकल अफसर डॉ. नील कमल द्वारा डेंगू जागरूक्ता दिवस को समर्पित विद्यार्थियों द्वारा निकाली जागरूक्ता रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया। इससे पहले डॉ. नील कमल ने कहा कि डेंगू को रोकने के लिए इस संबंधी जागरूक होने की जरूरत है। इससे बचने के लिए अपने इर्द गिर्द पानी इकट्ठा न होने दें, खड़े पानी में काले तेल का छिड़काव करें। उन्होंने कहा कि सेहत विभाग द्वारा गांवों के तालाबों में गंबूजिया मछली भी छोड़ी गई है। ताकि डेंगू का मच्छर पैदा न हो सके। अगर किसी व्यक्ति को तेज बुखार, सिर दर्द व तेज बुखार हो, उल्टियों वाला मन हो, नाक, मुंह व मसूड़ों में से रक्त निकलता हो तो यह डेंगू के लक्ष्ण हैं। ऐसे लक्ष्ण सामने आने पर तुरंत सिविल अस्पताल में चैकअप करवाएं। इस दौरान स्कूली बच्चों को डेंगू संबंधी जागरूक्ता पैंफलेट भी बांटे। इस मौके सेहत विभाग चमकौर साहिब द्वारा नागर सिंह, भुपिंदर सिंह, अवतार सिंह, हरचंद सिंह व स्कूल के सभी अध्यापक व बच्चे उपस्थित थे।