भास्कर संवाददाता | चमकौर साहिब
गांव फरीदकोट में माता शरण कौर यूथ वेलफेयर क्लब की ओर से 20 मई को दूसरा सिंगल क्रिकेट टूर्नामेंट व ग्रामीण खेलें करवाई जाएंगी। क्लब के अध्यक्ष व यूथ कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह हैपी फरीद ने बताया कि टूर्नामेंट के दौरान क्रिकेट के अलावा लड़कियों की दौड़, लांग जंप और रस्साकशी मुकाबले भी करवाए जाएंगे। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन संत अमर सिंह भैरों माजरे वाले द्वारा सुबह 9 बजे किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी द्वारा शाम 5 बजे ईनाम बांटे जाएंगे।