पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • रामबांधा तालाब से निकली मिट्टी क्रिकेट के मैदान पर डालने तहसीलदार से मिला क्रिकेट संघ

रामबांधा तालाब से निकली मिट्टी क्रिकेट के मैदान पर डालने तहसीलदार से मिला क्रिकेट संघ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चांपा | जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा क्रिकेट मैदान भिवेंद्र बहादुर सिंह से खिलाड़ियों के प्रैक्टिस के जमीन की मांग कॉलेज के पास की गई है। कुछ शर्ताें के साथ उन्हें अनुमति दी गई है। एकमात्र खेल मैदान भालेराय ग्राउंड ड्यूस बाल के मानक के अनुकूल नहीं है।

कॉलेज के पास जो जमीन मिली है उसे समतल करने के लिए एसोसिएशन के सदस्यों ने रामबांधा तालाब की मिट्‌टी डालने की मांग की है। तहसीलदार सरस्वती बंजारे को इसके लिए ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन देने वालो में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव पदमेश शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, असीम थापा, दिग्विजय सिंह, शुभम साव, शिव कुर्रे, शोवम शर्मा, भीष्म नारायण, निखिल अग्रवाल, एल राजपूत, हिमांशु सोनी, गोपाल देवांगन शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...