चांपा | नपा परिषद चांपा के वार्ड क्रमांक 7 में सार्वजनिक शौचालय नहीं होने के कारण वार्ड वासी खुले में शौच करने पर मजबूर हैं। शहर को खुले में शौच मुक्त करने के लिए घरों में टॉयलेट बनवाए जा रहे हैं, लेकिन वार्ड क्रमांक 7 के सोझीघाट, इमलीघाट में सार्वजनिक शौचालय नहीं होने के करण वार्डवासियों को नदी के बीच में जाकर शौच करना पड़ रहा है। लोगों को जागरूक करने के लिए नगर पालिका द्वारा घाट में बोर्ड लगाया गया है कि खुले में शौच करने पर जुर्माना लगाया जाएगा। वार्ड में महिला व पुरुष दोनों के लिए शौचालय होना बहुत आवश्यक हैं इधर वार्ड के लोगों का कहना है कि कि घाट में शौचालय की जगह पचरी बनाई जा रही है, जबकि पचरी की आवश्यकता उतनी नहीं है जितनी शौचालय की है। वार्ड वासी पिछले कई वर्षों से घाट में शौचालय की मांग कर रहे है जो अभी तक पूरी नहीं हुई केवल आश्वासन ही मिल रहा है।