पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • भारी वाहनों का बदला गया रूट ओवरब्रिज का काम भी शुरू नहीं

भारी वाहनों का बदला गया रूट ओवरब्रिज का काम भी शुरू नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा से रायगढ़- सिवनी उमरेली से और अकलतरा से कोरबा- बलौदा, खिसोरा होते हुए भी जा सकते हैं।

भास्कर न्यूज | चांपा

बिर्रा ओवरब्रिज का काम शुरू करने के लिए कोरबा और रायगढ़, सक्ती की ओर जाने वाले भारी वाहनों के लिए रूट तो बदल दिया गया, लेकिन शनिवार को ओवरब्रिज का काम ही शुरू नहीं हुआ। काम कब शुरू होगा यह भी कोई नहीं बता रहा है। रूट डायवर्ट कर शहर के अंदर से बड़ी गाड़ियां निकाली जाएंगी। जिससे शहर में वाहनों का लोड बढ़ेगा।

पुलिस द्वारा डायवर्टेड रूट के अलावा अन्य बायपास सड़कों से भी कोरबा और रायगढ़ की ओर भारी वाहन ले जाए जा सकते हैं, जिससे शहर में ट्रैफिक हो सकता है। बिर्रा फाटक के पास बन रहे वाय आकार के ओवरब्रिज के काम मे गति लाने प्रशासन ने उस मार्ग पर आवाजाही बंद करने तथा रूट डायवर्ट करने के लिए दो पहले से तैयारी की जा रही थी। इसके बाद भी आधी अधूरी तैयारी के बीच रूट डायवर्ट कर दिया गया। जिन मार्गो से अभी भारी वाहनों का आवागमन शुरू हुआ है कई जगह डेंजर जोन के रूप में चिह्नांकित है।

उन जगहों का चौड़ीकरण नहीं किया गया है। शनिवार को ही कुछ जगहों को साफ कर मिट्टी डाल कर जगह बनाने का काम किया गया है । बैठक में नागरिकों ने शहर के अंदर भारी वाहनों के प्रवेश का विरोध किया था। उस समय प्रशासन ने डेंजर जोन माने जाने वाले क्षेत्रों का चौड़ीकरण व उस जगह को सुरक्षित रखने के बाद रूट डायवर्ट करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आधी अधूरी तैयारी के बीच 19 मई शनिवार से रूट डायवर्ट कर दिया गया।

प्रशासन द्वारा डेंजर जोन वाले जगह परशुराम चौक , महाविद्यालय मोड़ चौक , छुइहा तालाब के पास मोड़ व कुरदा में पड़ने वाले अंधे मोड़ का चौड़ीकरण नहीं किया गया है। यहां अंधे मोड़ है और सड़क भी सकरी है जिन पर भारी वाहनों के आवागमन में परेशानी होगी। शनिवार को छुइहा तालाब के पास मोड़ में मिट्टी डालकर रास्ता बनाने की तैयारी की जा रही थी उस जगह पर बिजली के खंभे भी है उनको भी शिफ्ट नहींं किया गया है। इसके बाद भी प्रशासन सतर्क नही हुआ तो भारी वाहन फंसेंगे और यातायात व्यवस्था बाधित होगी। बड़ी-बड़ी गाड़ियों के रात को चलने में भी अधिक परेशानी होगी इन मार्गो पर पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था नहीं की गई है ।

सड़क में दबाव ऐसे किया जा सकता है कम

कोरबा से रायगढ़ जाने के लिए सिवनी, उमरेली होते हुए सीधे सड़क सक्ती निकलती है इस मार्ग से भी गाड़ियां निकलती है। इस रोड से भी लोग अपने वाहनों के साथ निकलेंगे तो उन्हें चांपा नहीं आना पड़ेगा वहीं रायगढ से भी व्हाया सक्ती, उमरेली होते हुए सिवनी से कोरबा जा सकते हैं।

वहीं रेमण्ड, केएसके और अकलतरा, पामगढ़ की ओर से कोरबा जाने वाले वाहन होंगे। उन्हें भी अकलतरा, बलौदा व्हाया खिसोरा होते हुए सीधे उरगा, कोरबा ले जाया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...