रामबांधा तालाब से मिट्टी निकालने बढ़ने लगी गाड़ियों की संख्या
बचाना है रामबांधा तालाब
भास्कर में प्रकाशित खबर।
मड़वा व अमझर प्लांट ने गाड़ी निकाली
कलेक्टर के निर्देश पर मड़वा व अमझर पावर प्लांट ने भी अपनी अपनी मशीन उतारी थी लेकिन महज 2 दिन काम करने के बाद वे अपनी गाड़ियां तालाब से निकालकर ले गए है । इसके बाद आज तक उनके द्वारा तालाब गहरीकरण में रुचि नहीं दिखाई जा रही है । प्रशासन का दबाव भी नहीं है लग रहा है तभी तो वे अपनी गाड़ियां बिना बताए ले गए ।
क्रशर वालों का नहीं मिला सहयोग
नगर के अनेक लोग नदी के उस पार बड़े बड़े क्रशर चलाते है जिनके पास मशीन सहित हाइवा भी है, लेकिन रामबांधा तालाब के गहरीकरण में बिल्कुल भी सहयोग नहीं कर रहे हैं । नगर में रहते है उनकी भी जिम्मेदारी बनती है कि सामाजिक सरोकार की दिशा में कुछ सहयोग करें। यदि एक दिन भी अपने अपने वाहन देकर सहयोग करेंगे तो तालाब का गहरीकरण आसानी से हो जाएगा ।