पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

18 दिन बाद बंटा संकुल में पांचवीं-आठवीं का रिजल्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिकायत के बाद डीईओ का सील व हस्ताक्षर किया।

भास्कर न्यूज | चांपा

बम्हनीडीह ब्लॉक के संकुल में रिजल्ट घोषित होने के अठारह दिनों बाद स्कूलों में अंकसूची बांटी गई। बताया जाता है कि जो अंकसूची संकुलों में ले जाई गई थी, उसमें डीईओ का हस्ताक्षर व सील नहीं थे। इसलिए विद्यार्थियों को नहीं दी जा रही थी।

बुधवार को बीईओ द्वारा बम्हनीडीह ब्लॉक के संकुलों में पांचवीं और आठवीं बोर्ड की अंकसूची बांटी गई, लेकिन उसमें डीईओ के हस्ताक्षर नहीं थे । संकुल के अधिकारियों ने भी इसे नजरअंदाज कर दिया और स्कूलों में वितरण भी शुरू कर दिया । जब टीचरों ने विरोध किया तो फिर से बीईओ कार्यालय में वापस अंकसूची जमा कराई गई । शिक्षा विभाग ने पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षा अप्रैल के पहले सप्ताह में ली थी। 30 अप्रैल तक रिजल्ट भी जारी करना था लेकिन विभागीय अधिकारियों की उदासीनता से 18 मई तक अंकसूची स्कूलों में नहीं पहुंच पाई। शिकायत के बाद आनन फानन में सभी अंकसूची को बीईओ कार्यालय से डीईओ ले जाया गया और उसमें सील व हस्ताक्षर लगाए गए। शनिवार से स्कूलों में विद्यार्थियों को अंक सूची बंटना शुरू हो गया है।

खबरें और भी हैं...