पार्षद निधि से शंकर नगर में 3 लाख की लागत से बनेगी कंक्रीट सड़क
वार्ड क्रमांक 25 शंकर नगर में तीन लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क का निर्माण होगा। पार्षद निधि से बनने वाले सड़क निर्माण के लिए नगरपालिका अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने भूमिपूजन किया।
उन्हांेने बताया कि वार्डवासियों द्वारा लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। जिसे देखते हुए यहां सीसी सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली है। भूमिपूजन अवसर पर वार्ड पार्षद अंजनी राठौर, पार्षद हरदेव देवांगन, पार्षद परदेशी केंवट, पार्षद रथराम यादव, पार्षद हितेश राज, मीरा पतकी, मंजू राठौर समेत वार्डवासी उपस्थित थे।
वार्ड क्रमांक 25 में निर्माण की शुरुआत कराते पालिका अध्यक्ष।