महिलाओं ने रखा व्रत, शनि की भी हुई पूजा
बिर्रा-चांपा | ग्राम समेत आसपास क्षेत्र में सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा-अर्चना कर 108 बार परिक्रमा की और पति की लंबी उम्र की मंगल कामना मांगी। मां चंडी मंदिर बिर्रा, कंकालीन मंदिर भाठापारा, संजयनगर, दीवान मुहल्ला व डीडीएस स्कूल के पास स्थित वट वृक्ष में पूजा अर्चना करने सुबह से लेकर शाम तक भीड़ रही। मंगलवार को शनि जयंती भी मनाई गई। डभराखुर्द में शनिदेव की पूजा-अर्चना करने लोगों की भीड़ लगी रही।