पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • नो पार्किंग एरिया में वाहन खड़ा करने वालों से वसूल रहे जुर्माना

नो पार्किंग एरिया में वाहन खड़ा करने वालों से वसूल रहे जुर्माना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर में जल्द ही यातायात विभाग की एक शाखा खुलने वाली है। यहां एक अधिकारी और 15 जवानांे का स्टाफ रहेगा। शहर में यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी इनके ऊपर रहेगी। शाखा खुलने से पहले ही नगर की बदहाल यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने यातायात विभाग ने कमर कस ली है । पिछले तीन दिन से नो पार्किंग एरिया में वाहन खड़े करने वालों पर जुर्माना किया गया है। विभागीय अमला द्वारा बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े करने वालों पर 200 रुपए फाइन किया जा रहा है।

नगर में चरमराई यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए यातायात विभाग अब गंभीर दिखाई दे रही है। वाहन मालिकों द्वारा पार्किंग की बजाए सड़क किनारे ही बेतरतीब ढंग से गाड़ी रखने से यातायात व्यवस्था बिगड़ती है, जिससे जाम की स्थिति बनती है और लोगों काे आने-जाने में दिक्कतें होती है।

नगर में तीन दिन से जारी अभियान आगे भी रहेगा जारी

नो पार्किंग में खड़ी कार का चक्का कर दिया लाॅक।

कार्रवाई लगातार जारी रहेगी

यातायात व्यवस्था बनाने नो पार्किंग एरिया में वाहन रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 200 रुपए का चालान काटा जा रहा है। शीघ्र ही पुराना एसडीओपी कार्यालय चांपा में यातायात विभाग की नई शाखा भी खुलेगी। कार्रवाई अभी लगातार जारी रहेगी।\\\'\\\' केपी मरकाम , यातायात प्रभारी जांजगीर चांपा

सड़क पर रखे वाहनों के पहिए में लगाया लॉक

यातायात अमला को सड़क किनारे गाड़ी खड़ी मिलते ही उसके पहिए में लॉक लगाया जा रहा है। वापस लौटने पर वाहन मालिक को गाड़ी में लॉक मिल रहा है। वहीं पर उसे चालान भी थमाया जा रहा है। इसी तरह पेट्रोलिंग के दौरान नो पार्किंग में जो भी गाड़िया दिखती है उन पर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही सख्त हिदायत भी दी जा रही है । इसकाे लेकर बेतरतीब ढंग से वाहन रखने वालों में हड़कंप दिख रहा है।

खबरें और भी हैं...